Top 10 Richest Countries in the World

दुनिया के 10 सबसे अमीर देशो में कहाँ है भारत || Top 10 Richest Countries in the World 2021

दुनिया

दुनिया का सबसे अमीर देश (Top 10 Richest Countries in the World) की बात करें तो सबसे पहला नाम अमेरिका का ही सुनने को मिलता है। खैर इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है, अमेरिका केवल पैसो के मामले में ही नही बल्कि हर क्षेत्र में सभी देशों से बहुत आगे है। लेकिन मन में हमेशा यह सवाल उठता ही होगा कि और कौन कौन से देश है जो अमेरिका के बाद आते है। यही नहीं कई ऐसे सवाल भी मन में उठते है कि इस लिस्ट में हमारा देश भी है या नही। लिस्ट तो बदलते रहते है, कभी ऐसा भी हुआ है कि गरीब कहलाने वाले देश अपने तरक्की से इस लिस्ट में नाम बनाने में सक्षम हुए है। इस आर्टिकल में अब तक के सबसे अमीर देशो के बारे में बतायेगे।

ये भी पढें-  भारत के 6 सबसे बङे और प्रसिध्द Shopping Mall in Hindi

दुनिया के 10 सबसे अमीर देश कौन से हैं? || Top 10 Richest Countries in the World in Hindi

सबसे अमीर देश का नाम में तो सबसे पहला नाम अमेरिका का ही होना है। लेकिन इसके बाद कितने देश है आइये देखते है।

 

अमेरिका (United States)

अमेरिका विकास के मामले में कितना आगे है यह तो सभी जानते है। यह बात भी नयी नहीं है कि जितनी भी बङी कम्पनियां है सारी ही अमेरिका से ताल्लुक रखती है। चाहे वह गुगल हो या अमेजन या फिर माइक्रोसॉप्ट सारी ही अमेरिका की जानी मानी कम्पनियां है। यदि सबसे अमीर इंसानो की भी बात की जा रही होती तो उसमें भी अमेरिका का ही नाम सबसे पहले लिया जाता क्योंकि इस देश में सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते है और अब तक अमेरिका के पास 64,584 अरब डॉलर की सम्पत्ति है जिस वजह से यह देश दुनिया का सबसे अमीर देश बना हुआ है।

 

चीन (China)

अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर जो देश आता है वह है चीन। यदि 1947 की बात करे तो उस समय भारत और चीन की आर्थिक व्यवस्था करीबन एक जैसी ही थी लेकिन पिछले कुछ सालों में चीन ने अन्य देशो के मुकाबले बहुत तेजी से तरक्की कर ली है। आज के जमाने की बात करे तो दुनिया के सभी देशो में मेड इन चाइना का समान देखने को मिलता है और लोग काफी चाव से खरीदते भी है। भारत में तो चीन का समान बहुत प्रसिध्द है हो भी क्यों न चीन का समान भारत के बाजार में काफी मजबूती से जो पकङ बनाई है। चीन के पास अभी वर्तमान में 24, 803 अरब डॉलर की सम्पत्ति मौजूद है।

 

जापान (Japan)

दुनिया के अमीर देशो में जापान तीसरे नंबर पर आता है। यह बात किसी से छिपी नही है कि टेक्नोलॉजी के मामले में जापान अन्य देशो की तुलना में बहुत आगे है और जपान की इसी खासियत के वजह से यह देश पूरे विश्व में प्रसिध्द है। यही नहीं जापान अपने बेहतरीन तकनीक एवं हथियार और अन्य उत्पादो के निर्यात के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। यह बात आश्चर्यचकित कर देती है कि जापान में साक्षरता दर 100 फीसदी है इसका मतलब यह है कि यहां के सभी लोग पढे लिखे है। सम्पत्ति की बात करे तो इस देश के पास वर्तमान समय में 19, 522 अरब डॉलर की सम्पत्ति मौजूद है।

 

ब्रिटेन (Britain)

अमीर देशो की लिस्ट में अब नंबर है ब्रिटेन की। यह एक छोटा देश है लेकिन सम्पत्ति के मामले में यह विश्व में चौथे स्थान पर आता है। यहां की जनसंख्या वैसे तो कम है लेकिन यहां के लोग बहुत सक्षम है और साथ ही साथ अर्थव्यवस्था भी काफी मजबूत है। इसी वजह से यह देश चौथे स्थान पर बना हुआ है, वर्तमान समय में ब्रिटेन के पास 9,919 अरब डॉलर की सम्पत्ति है।

 

जर्मनी (Germany)

दुनिया के अमीर देशो की लिस्ट में जर्मनी भी पीछे नही है। यह तो सभी को पता है कि दूसरे विश्व युध्द में जर्मनी की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुँचा था लेकिन इसके बाद देश ने कम समय में काफी तरक्की कर ली। इस देश के प्रत्येक नागरिक की आर्थिक स्थिति अच्छी है मतलब की यदि गरीबी की बात करे तो इस देश में बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेगे जो गरीब हो। यूरोपीय देशो में जर्मनी की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है। वर्तमान समय में इस देश के पास 9,960 अरब डॉलर की सम्पत्ति है।

 

भारत (India)

अमीर देशों में भारत का कौन सा स्थान है? तो इसका उत्तर है, भारत विश्व में सबसे अमीर देशो की लिस्ट में छठे स्थान पर है लेकिन एशिया का तीसरा सबसे अमीर देशो में माना जाता है। आजादी के बाद भारत में बहुत आर्थिक तंगी थी लेकिन फिर भी भारत ने इस तंगी से निकल कर तरक्की की तरफ बढा। यह बात सच है कि देश में आज भी अशिक्षित और गरीब लोग बहुत है लेकिन वही दूसरी तरफ अमीर लोग भी मौजूद है जो देश को अमीर देशो की लिस्ट में छठे स्थान तक पहुँचाने में मदद की है। वर्तमान समय में भारत के पास 8,230 अरब डॉलर सम्पत्ति है।

 

फ्रांस (France)

विश्व में फ्रांस सातवे स्थान पर भले ही हो लेकिन यूरोपीय देशों में तीसरे स्थान पर है। यह देश अपने बहतरीन फैशन, तकनीक, हथियार एवं अन्य उत्पादो के निर्यात के लिए जाना जाता है। वर्तमान समय में इस देश के पास कुल 6,649 अरब डॉलर की सम्पत्ति है।

 

कनाडा (Canada)

कनाडा भी अमीर देशो की लिस्ट में शामिल है। रूस के बाद कनाडा ही विश्व का दूसरा सबसे बङा देश है, इसकी जनसंख्या वैसे तो भारत से काफी कम है। अमेरिका का पङोसी देश के साथ साथ काफी विकसित देश भी है। इस देश के पास वर्तमान समय में 6,393 अरब डॉलर की सम्पत्ति है।

 

ऑस्ट्रेलिया (Australia)

अमीर देशो में ऑस्ट्रेलिया नौवें स्थान पर आता है। इस देश की गिनती वैसे तो विश्व के सबसे बङे देशों मे होती है। ऑस्ट्रेलिया में खनिजो का भण्डार है इतना ही नहीं खाद्य उत्पादन में भी यह देश काफी आगे है। यहां के लगभग सारे लोग ही शिक्षित हो जो देश को अमीर देशों की लिस्ट में लाने में अहम भूमिका निभाते है। वर्तमान समय मे इसके पास 6,142 अरब डॉलर की सम्पत्ति है।

 

इटली (Italy)

दुनिया के सबसे अमीर देशो की गिनती में इटली का भी नाम शामिल है। अन्य यूरोपीय देशो की तरह यह भी एक छोटा सा ही देश है। इस देश में आय के अपने अनेक श्रोत है जैसे की कृषि, पर्यटन और यहां की मजबूत बैंकिंग व्यवस्था। वर्तमान समय में इटली के पास 4,276 अरब डॉलर की संपत्ति है।

ये भी पढें-  Top 5 world biggest cricket stadium || विश्व के पॉच सबसे बङे क्रिकेट स्टेडियम

सबसे धनी देश कौन सा है 2021?

यह है विश्व के दस सबसे अमीर देश (Top 10 Richest Countries in the World)। इसमें सबसे सबसे धनी देश अमेरीका है। साथ ही कई ऐसे देश है जो इस लिस्ट में आने के लिए प्रयास कर रहे है और आने वाले दिनो में नये नाम भी इस लिस्ट में देखने को मिलेगे। चीन आगे निकलने के लिए काफी मेहनत कर रहा है और हो भी सकता है कि आने वाले कुछ समय में यह अमेरिका से भी आगे निकल जाए। भारत को भी अन्य देशो से आगे निकलने के लिए अपने तकनीक, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और अन्य अनेक चीजों में ध्यान देना होगा जिससे की आने वाले समय में देश का नाम और ऊपर देखने को मिले।

Spread the love

1 thought on “दुनिया के 10 सबसे अमीर देशो में कहाँ है भारत || Top 10 Richest Countries in the World 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *