Afghanistan man marriage

यूपी की लड़की से शादी के लिए अफगानिस्तान से बारात लेकर पहुंचा शख्स, फिर…

भारत

अफगानिस्तान के एक लड़के को यूपी की एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों के घर वाले राजी थे। अफगानिस्तान के एक शख्स को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उत्तर प्रदेश की एक लड़की से पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे उनके बीच प्यार हो गया। लड़का बारात लेकर सोमवार को भारत आ गया। लेकिन आगे कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में लड़के वाले ने सोचा नहीं होगा।

फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का बनाया प्लान पूरा मामला संत कबीरनगर इलाके के खलीलाबाद का है। जहां रहने वाली एक लड़की को अफगानिस्तान के 29 साल के फरीदुल रफ्ताई नाम के शख्स से फेसबुक पर प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इस बीच लड़की ने उस लड़के से अपनी अपनी मां की बात भी करा दी। दोनों ही परिवार लगभग इस शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद फरीदुल अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शादी के लिए खलीलाबाद पहुंच गया। लेकिन सोमवार को जैसे ही निकाह की रस्म शुरू हुई लड़की के रिश्तेदारों ने एक विदेशी से शादी पर आपत्ति जताई और विवाह नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि वो अपनी बेटी का निकाह दूसरे देश में नहीं करना चाहते। इसके बाद लड़की के पैरेंट्स ने शादी रद्द कर दी। आखिरकार हंगामा बढ़ने के बाद लड़के को बिना निकाह के अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ अफगानिस्तान वापस लौटना पड़ गया।

मामले की सूचना मिलते ही संत कबीर नगर पुलिस भी हरकत में आ गई। संत कबीर नगर पुलिस के एसपी आकाश तोमर ने बताया कि लड़की की शादी नहीं करने का पूरा मामला दोनों परिवारों के बीच का है ऐसे में पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में सभी लोगों के वीजा-पासपोर्ट की जांच की गई, जिसमें सबकुछ सही पाया गया।

इस संबंध में लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि वो चाहते थे कि उनकी बेटी डॉक्टर बने और फिर हम उसकी शादी कर दें। हालांकि बेटी की शादी किसी दूसरे देश में करने का फैसला ठीक नहीं था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *